लातेहार: ज्ञान भारतम् मिशन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक, पांडुलिपियों के संरक्षण पर ज़ोर
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के अभिलेखीकरण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के उद्देश्यों एवं जिले में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।