रोडवेज बस चलाने की आड़ में नशे का धंधा: राजस्थान से चूरापोस्त लाकर बेचता था चालक, पिट्ठू बैग में 2 किलो 18 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार
#lbbhakharnews #lalbahadurbhalhar
सिरसा /हनुमानगढ़| विशेष रिपोर्ट: लालबहादुर भाखर
सिरसा की एबीटी (ABT) स्टाफ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस चलाने की आड़ में नशा बेचने वाले एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 18 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है।
* कैसे पकड़ा गया आरोपी: एबीटी स्टाफ प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम बस स्टैंड सिरसा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पिट्ठू बैग लेकर पैदल आ रहा एक व्यक्ति सामने पुलिस की गाड़ी देखकर वापस मुड़कर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 2 किलो 18 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।
* आरोपी की पहचान व कार्यप्रणाली: गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कुमार (निवासी गांव पिलीमंदौरी, जिला फतेहाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिरसा से रावतसर रूट पर रोडवेज बस चलाता है और सप्ताह में दो बार जोधपुर भी जाता था। इसी दौरान वह राजस्थान से डोडा चूरा पोस्त लेकर आता था। आरोपी खुद भी नशे का आदी है और नशा लाकर सिरसा में आगे बेचता था।
* सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन, सिरसा में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह राजस्थान में किससे नशा खरीदता था, सिरसा में किन लोगों को सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
* जनता से अपील व संपर्क: नशे के अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें।
LbBhakhar News
संपर्क: 9875131305, 7014718676
सोशल मीडिया: @LalbahadurBhakhar | @LbBhakhar
#SirsaNews #HaryanaPolice #BreakingNews #LbBhakharNews #SirsaUpdates