भाटापारा: भाटापारा में आयोजित विकासखंड स्तरीय सतनामी समाज सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गुरुखुशवंत साहेब शामिल हुए
भाटापारा के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में आयोजित भाटापारा विकासखण्ड स्तरीय सतनामी समाज सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह सम्मेलन समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को सशक्त बनाने का प्रेरणादायी मंच है।