#गुना - अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में किया सांस्कृतिक गतिविधियां का आयोजन
म0प्र0 शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वरिष्ठजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत विभिन्न कार्यकमों के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत एक्शन प्ला्न फोर सीनियर सिटीजन वर्ष 2026-27 में इन्टर जनरेशन वॉन्डिंग एक्ट विटिज अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 21 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में वृद्धजनों को अशासकीय संस्था सोनाली पब्लिक एवं शिक्षा समिति गुना के छात्र/छात्रायें द्वारा वृद्धजनों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे भजन गायन, लोकगीत, अंताक्षरी एवं पुराने सदाबहार गाने एवं वृद्धजनों के साथ मिलकर पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया। उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना श्री रिशु कुमार सुमन उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना से श्री मुन्नालाल यादव प्रबंधक एवं अन्य स्टॉफ, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना से श्री सविता सूर्यवंशी, श्रीमती रिंकी तोमर, श्री विशाल सैनी, श्रीमती सोनम चंदेल, श्री वीरेन्द्र कुमार शुक्ला एवं अशासकीय संस्था सोनाली पब्लिक स्कूल गुना से श्री परमानंद किरार, ब्रजेश साहू, स्वाति लोनकर, राजवर्धन लोधा, प्रीति सोनी, छोटू किरार आदि उपस्थित रहें।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh