#युवा_संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 288 से अधिक युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन, 240 युवाओं को दिए ऑफर लेटर
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 772 से अधिक हितग्राहियों को 3 करोड़ 89 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीना ने बताया कि आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में 24 सितंबर 2026 को जिला पंचायत विश्राम गृह परिसर, गुना में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 288 से अधिक युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन, 240 युवाओं को दिए ऑफर लेटर
युवा संगम कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार, श्री रमेश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के लिए 396 से अधिक आकांक्षी युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया गया। इसमें 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 288 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया एवं 240 आकांक्षी युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार ने युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित आकांक्षी युवाओं से कहा कि हमारा गुना लगातार विकास की ओर अग्रसर रहा है। हमारे प्रधानमंत्री जी और म.प्र. के मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद, जो युवाओं को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी ने लाभांवित हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी और श्री रमेश मालवीय ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।
विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 772 से अधिक हितग्राहियों को 3 करोड़ 89 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 772 हितग्राहियों को 3 करोड़ 89 लाख रुपए का हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया गया। मौके पर इन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया, जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इकबाल खान मंसूरी को 10 लाख रुपए का ऋण, राज्य आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत राधिका स्व सहायता समूह, सौंठी को 1.50 लाख रुपए एवं नैन स्व सहायता समूह, म्याना को 1.50 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। खादी ग्रामोद्योग विभाग की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मदन सिंह बरेला को 50 हजार, हेमंत सेन को 70 हजार एवं मोहित सेन को 56 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई के अंतर्गत श्रीमती प्रीति को 1.6 लाख, विनोद पटेरिया को 5.4 लाख रुपए, विजय को 2.66 लाख, श्रीमती जानकी बाई को 7.54 लाख, श्री कपिल मंगल को 14.99 लाख, श्रीमती पिंकी करन को 5.57 हजार एवं श्री छोटू लोधा को 6.58 हजार का ऋण वितरित किया गया।
युवा संगम में उपस्थित युवक-युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, नशामुक्ति की जानकारी देकर अतिथियों द्वारा उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और इसके साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा युवाओं और हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
आज के कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह, एलडीएम अजय पाल सिंह राजपूत, उप संचालक उद्यानिकी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री शैलेंद्र समुद्र, जिला प्रबंधक डी.पी. कम्ठान, पीजी कॉलेज गुना की डॉ. प्रभा भिरोरिया, डॉ. मनोज भिरोरिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री शिववीर जाटव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम सांदीपनि स्कूल गुना के प्राचार्य श्री आशीष टांटिया द्वारा किया गया और आभार प्रकट प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह ने किया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh