कैराना: कैराना स्थित जनपद न्यायालय शामली परिसर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लक्ष्य दो लाख वादों का निस्तारण
कैराना स्थित जनपद न्यायालय शामली परिसर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को प्रातः करीब साढ़े 11 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने प्रचार-प्रसार यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।