गुरुग्राम में दूसरे दिन भी राज्य महिला आयोग और पुलिस का बड़ा एक्शन! होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पर्दाफाश। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर 38 स्थित प्लॉट नंबर 27 के एक होटल पर छापेमारी की। मौके से 8 युवतियों और 13 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। दो दिनों की छापेमारी में अब तक 33 युवक और 38 युवतियों (कुल 71) को डिटेन किया जा चुका है, जिनमें नाबालिग और विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। होटल से भारी मात्रा में शराब की बोतलें, नशीला सामान और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं। साक्ष्यों के लिए होटल का DVR ज़ब्त कर लिया गया है। हाल ही में स्पा सेंटर्स पर हुई रेड के दौरान रेस्क्यू की गई महिलाओं से मिले इनपुट के आधार पर इस होटल पर शिकंजा कसा गया।