गुरुग्राम के सेक्टर-89 में देर रात थार सवार युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक थार चालक ने कथित तौर पर नशे की हालत में कैब को बार-बार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चार युवक थार में सवार थे, जिनमें आपसी विवाद के बाद दो युवक कैब से जाने लगे। इसी दौरान थार चालक ने कैब को कई बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैब चालक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। दिल्ली नंबर की थार के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है #Gurugram | #Thar