सिरसागंज: थाना सिरसागंज पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस शुक्रवार को चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिहार कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ ढेढ़ा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।