शेरघाटी शहर के डाक बंगला में दो कोचिंग संस्थानों के संचालकों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद बच्चों की कम उपस्थिति और नामांकन को लेकर शुरू