सहजनवा: जमीन विवाद में महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, हरपुर बुदहट पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जबरैला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता काजल देवी की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने राकेश यादव, शेषपाल यादव और कौशवासी देवी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।