हनुमान नगर नई बस्ती में दूसरी औरत के चक्कर में पति पिंटू कुशवाहा ने अपनी ब्याहता पत्नी शकुंतला कुशवाहा के साथ जमकर मारपीट कर दी । पति की रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर घायल पीड़ित पत्नी मंगलवार की दोपहर 1 बजे कोलगवां थाना पहुंची और पति खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।