पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर–नोवामुंडी क्षेत्र अंतर्गत जेटेया मोड़ स्थित राबंगगुटू हाट के पास सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जेटेया से कोटगढ़ तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।