थरथरी: जैतीपुर में वाहन जांच अभियान, छह वाहनों से छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर मोड़ के पास गुरुवार की शाम चार बजे पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान छह वाहनों से कुल छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट,