बहादुरपुर: रिपटा चक्क गांव में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिपटा चक्क गांव की एक 14 बर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़की ने मंगलवार की शाम 5 बजे अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पोस्टमार्टम किया। मर्ग कायम कर लिया है।