पटना ग्रामीण: पटना में छात्र नेता दिलीप कुमार ने BPSC TRE-3 की परीक्षा में धांधली और सेटिंग को लेकर BPSC को चेताया
BPSC TRE-3 की परीक्षा 19 जुलाई से होने वाली है। इसे लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने सोमवार को BPSC को चेताया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में जिस तरह से पेपर लीक और धांधली सेटिंग कई परीक्षाओं में होती रही है, उस तरह से इस परीक्षा में धांधली सेटिंग ना हो इस बात का पूरा ध्यान BPSC को रखना होगा।