सीतापुर: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने लगाई धारा 144 के आदेश दिए
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अखिलेश मिश्रा के निर्देशन में धारा 144 निषेधाज्ञा को लागू किया गया है। जानकारी के अनुसार आगामी त्यौहार एवं पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस के द्वारा यह कदम उठाया गया है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों के द्वारा भीडभाड़ वाले स्थान में जाकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।