सीतापुर: तंबौर में संदिग्ध अवस्था में घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जलकर हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के तंबौर इलाके में संदिग्ध अवस्था में घर में आग लग जाने से बुजुर्ग महिला की घर के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार वालों ने सुबह घर जला देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।