सीतापुर: कल्ली में संदिग्ध अवस्था में 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम का माहौल
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के कल्ली गांव में सन्दिग्ध अवस्था के चलते 17 वर्ष किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर अवस्था में किशोरी का उपचार के लिए परिवार की सदस्यों के द्वारा सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई मामले में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।