दतिया नगर: कलेक्ट्रेट के पास ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा ने घायल महिला को 10 मिनट में अस्पताल पहुँचाया, तत्परता से बचाई जान
दतिया में मानवता की मिसाल पेश करते हुए ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा ने अपनी तत्परता से एक घायल महिला की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार न्यू कलेक्ट्रेट के पास एक मोटरसाइकिल सवार दंपति दतिया की ओर जा रहा था, तभी अचानक चलती बाइक में महिला की साड़ी फंस गई। इससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।