सासनी: सासनी पुलिस ने गाली-गलौज झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे 5 वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Sep 15, 2024 पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में फरार/वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाली-गलौज, लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा 4 अभियुक्तों का वीडियो साझा किया गया है। अभियुक्तों को पुलिस ने जनपद न्यायालय में पेश किया है।