सारठ: पथरड्डा ओपी: ढीबा के युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप, पिता के बयान पर पुलिस ने दर्ज की FIR
Sarath, Deoghar | May 23, 2026 पथरड्डा ओपी के एक गांव से किशोरी को भगाने के मामले में पिता ने ढीबा के विकास मंडल पर भगाने का आरोप लगाकर शनिवार शाम 7 बजे FIR दर्ज कराया है। दर्ज मामले में जिक्र है कि आरोपी किशोरी के आगे पीछे घूमता था और बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी घर से करीब 2 लाख नगदी व जेवरात भी लेकर भागी है। पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।