लालगंज: नदगहना गांव में जहरीले जंतु के डसने से 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के नदगहना गांव में सोमवार को खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। जिस घर से नई नवेली दुल्हन की विदाई कराने के लिए 22वर्षीय युवक को ससुराल जाना था। उसी घर से उसकी अर्थी उठी। रविवार सोमवार की रात किसी जहरीले जंतु के डसने से युवक की मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।