नबीनगर: मेह भुइयां टोला में पुलिस ने की छापेमारी, घर से 31 लीटर देसी शराब बरामद
नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंह गांव के भुइयां टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 31 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में शिवनारायण भुइयां, पिता स्व. गोविंद भुइयां, निवासी मेंह भुइयां टोला, थाना नारारी कला खुर्द, के घर से शराब बरामद की गई। छापेमारी की कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी एसआई अमरेश कुमार के नेतृत्व में की गई।