जमुई: मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 खैरा थाना क्षेत्र के मागोबंदर की रेखा देवी ने गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जून को उनके बेटे मोनू कुमार और विरोध करने पर उनके साथ भी लाठी व लोहे की रॉड से मारपीट की गई। खैरा थाना में आवेदन और इलाज के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है।