फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में विकास नगर निवासी युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
थाना कादरीगेट के मोहल्ला विकास नगर निवासी 21 वर्षीय तृप्ति अवस्थी पुत्री स्वर्गीय नवीनचंद्र अवस्थी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि युवती तृप्ति अवस्थी को उसके भाई देवांश द्वारा लाया गया था।