BHU में दलित छात्र से अश्लीलता... हॉस्टल में बंधक बनाकर पीटाः पीड़ित बोला- FIR नहीं तो छोड़ दूंगा BHU
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के राजाराम हॉस्टल में दलित छात्र को बंधक बनाकर मारपीट और अश्लीलता का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत के बाद लंका थाने की पुलिस हॉस्टल पहुंची, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पीड़ित समाजशात्र विभाग में एमए का छात्र है। उसकी तरफ से कहा गया कि अगर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई तो वह BHU कैंपस छोड़ देगा।