मुख्तार जनाजा: डीएम गाजीपुर के खिलाफ पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीओपीटी से की शिकायत, कार्यवाही की मांग
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2024 पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल मुख्तार अंसारी के जनाजे के समय डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी के कार्य और व्यवहार को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली के नियम 3 के विभिन्न उपनियमों का उल्लंघन बताते हुए इसके संबंध में डीओपीटी, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजी है.