काशी विश्वनाथ मंदिर में 6 भक्तों को करंट का झटकाः घायलों को मंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2024 श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दक्षिणी द्वार पर रखे कूलर में करंट उतरने से 6 लोग घायल हो गए हैं। मंदिर द्वार पर करंट लगते ही भक्त झटके से जमीन पर गिर गए। यह देख वहां पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर तौर पर घायल हुईं 2 महिलाओं को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य लोगों को तेज झटका महसूस हआ है।