हज़ारीबाग: मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी और मुनि श्री 108 अतुल सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज और पूज्य मुनि श्री 108 अतुलसागर जी महाराज का गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बंगाली कॉलोनी होते हुए नगर प्रवेश के क्रम में जगह जगह अपने घर के बाहर जैन समाज के लोगों ने गुरुदेव की आरती उतारी और उनसे मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।