भीलवाड़ा: प्रताप नगर थाने में कपड़ा व्यापारी से सटोरियों और सूदखोरों ने वसूले 6.5 करोड़, जान से मारने की धमकियों से सहमा परिवार
भीलवाड़ा के एक कपड़ा व्यापारी को सट्टा और जुए के दलदल में फंसा कर सटोरियों और सूदखोरों ने करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए वसूल लिए। इसके बावजूद व्यापारी से अब भी करोड़ों की अवैध मांग की जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे व्यापारी अपना शहर और परिवार छोड़कर दर-दर की ठोकरें खा रहा है।