भीलवाड़ा: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले से कटे ओष्ठ-तालु से पीड़ित 5 बच्चे जयपुर रवाना, CMHO ने हरी झंडी दिखाकर किया
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के कटे ओष्ठ और तालु से पीड़ित पाँच बच्चों को गुरुवार को जयपुर स्थित अभिषेक हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन हेतु भेजा गया। इन बच्चों को राज्य सरकार द्वारा आरबीएसके कार्यक्रम के तहत उच्च स्तरीय चिकित्सकीय देखरेख में मुफ्त सर्जरी की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें।