भीलवाड़ा: अजूबा नर्सरी के समीप पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट कर चाकू से किया हमला, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में गायत्री नगर में अजूबा नर्सरी के पास एक युवक के साथ पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने गैर कर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया । चाकू युवक के हाथ पर लगा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।