भीलवाड़ा: हिस्ट्रीशीटर सुरेश गुर्जर उर्फ सूर्या की पुर पुलिस ने कोर्ट से कारागृह तक निकाली पैदल परेड
भीलवाड़ा जिले की पुर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एचबीएस गैंग के सक्रिय सदस्य और हिस्ट्रीशीटर सुरेश गुर्जर उर्फ सूर्या गुर्जर को हथकड़ी पहनाकर गुरुवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट से जिला कारागृह तक पैदल परेड निकाली हैं।आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट, अपहरण कर फिरोती मांगने,राजकार्य में बाधा के करीब 20 से ज्यादा मामले दर्ज है।