पडरौना: पड़रौना में दो बाइकों की आपस में टक्कर, पिता-पुत्री घायल; किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
कुशीनगर पड़रौना को. थाना क्षेत्र के धोबहा मंसाछापर रोड़ पर दो बाइकों की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी 17 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किशोरी की पहचान सुखपुरा गांव के मोहन पट्टी मोहल्ला निवासी काजल, पुत्री वीरेंद्र चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काजल अपने पिता के साथ जंगल कुरमौल मौसी के घर जा रही थी।