पडरौना: कुशीनगर में युवक की नृशंस हत्या का खुलासा, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त, शरीर पर 7-10 चाकू के निशान
कुशीनगर पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के चिरहियवा सरेह गन्ने के खेत मे बीते शनिवार को मिले एक अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान पटहेरवा थाना क्षेत्र के हथवा गांव निवासी नितेश प्रसाद के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के जरिए नितेश की मां आरती ने कपड़ों से बेटे की शिनाख्त की और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी