घोड़ाडोंगरी: पाढर में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से दो लोगों ने की मारपीट, सेल्समैन ने पुलिस चौकी और एसपी से की शिकायत
पाढर में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से दो लोगों ने मारपीट की। जिसकी शिकायत सेल्समैन ने पाढर पुलिस चौकी में की। वही उचित कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को सेल्समैन परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर बैतूल एसपी से मामले की शिकायत की। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया। सेल्समेन राहुल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर दो लोग डीजल लेने आए।