घोड़ाडोंगरी: छतरपुर गांव में आम के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, 100 डायल ने अस्पताल में कराया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के छतरपुर गांव में शनिवार को आम के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सारनी थाने की 100 डायल ने युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर गांव में आम के पेड़ से गिरकर राजू धुर्वे 35 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सारनी पुलिस को मामले की सूचना दी।