घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर नगरपरिषद अध्यक्ष मीरावंती नन्दकिशोर उइके ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।घोड़ाडोंगरी के दुर्गा चौक में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में नप अध्यक्ष मीरावंती नन्दकिशोर उइके ने ध्वजारोहण किया।