घोड़ाडोंगरी: सारनी क्षेत्र मे हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध मे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने बिजली कार्यालय में जेई को सौपा ज्ञापन
सारनी क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने बिजली कार्यालय में जेई को ज्ञापन सौपा।नगर अध्यक्ष गौतम नागल ने बताया कि सारनी क्षेत्र में अघोषित बिजली होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती बंद करने एवं अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजली कार्यालय में जेई को ज्ञापन सौंपा।