खंडवा, बैतूल, बड़वानी और खरगोन को मिली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात
भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा, बैतूल, बड़वानी और खरगोन जिलों को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात मिलने पर प्रदेश नेतृत्व ने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। मुख्य मंत्री डा मोहन यादव ने कहा गया है कि इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
इस अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
बताया गया कि इन दोनों महत्वपूर्ण हाइवे परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जिलों में व्यापार, परिवहन एवं रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।