हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़े हुए बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा करने, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने और बढ़े हुए बिजली बिलों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
#Haldwani #SmartMeter #SmartMeterProtest #ElectricityBill #Congress #LalitJoshi #Uttarakhand #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #Electricity #Protest #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #ViralNews #HaldwaniExpressNews