बमोरी: फतेहगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3 लाख के पटाखे जब्त किए, 4 आरोपियों पर कार्रवाई
Bamori, Guna | Nov 9, 2026 फतेहगढ़ थाना पुलिस की टीम ग्राम जैतपुरा में ड्यूटी पर तैनात थी । इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जैतपुरा निवासी कालीचरण राठौर अपनी किराना दुकान के सामने बेंच पर आतिशबाजी पटाखे रखकर अवैध रूप से विक्रय कर रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां दुकान के सामने बेंच पर आतिशबाजी पटाखे रखे हुए मिले ।