बागपत: कोतवाली बागपत के एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Aug 14, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार की रात करीब 12 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने कोतवाली बागपत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात मर्दाना एवं पहरा ड्यूटी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।