👉#अनुपस्थित अभियंताओं का वेतन काटने के निर्देश, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
--#निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी, समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने के निर्देश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैंप कार्यालय में नगर निगम के राज्य सेक्टर योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुपस्थित अभियंताओं का स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने वार्डवार सीसी रोड और हॉटमिक्स सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए तिथियां निर्धारित करते हुए अधिशासी अभियंताओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से थर्ड पार्टी सत्यापन कराने को कहा।उन्होंने निर्देश दिए कि सीवर और गैस पाइपलाइन डालने का काम पूरा होने के बाद ही संबंधित सड़कों का निर्माण कराया जाए, जिससे बार-बार सड़क खोदने की नौबत न आए। हॉटमिक्स सड़कों के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।इसके अलावा जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा नक्षत्रशाला, मल्टीलेवल कार पार्किंग और कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित संबंधित अधिकारी और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
DM Shahjahanpur