सिकंदराराऊ: टोडरपुर में एक युवक के साथ आरोपियों ने की मारपीट, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट दर्ज
टोडरपुर में एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, टोडरपुर निवासी प्रवीन कुमार पुत्र वेदप्रकाश ने बताया कि वह अपने खेत पर धान रखने जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया। पहले गाली-गलौज की, जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।