नबीनगर: बसडीहा गांव के समीप अरहर के खेत में अज्ञात महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
टंडवा थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के समीप अरहर के खेत में शनिवार को अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से हत्या की गई है।