नबीनगर: नाऊर गांव के चेक पोस्ट से पुलिस ने शराब के नशे में 3 लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने शराब के नशे में 3 लोगों को नाऊर गांव के चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के दरवा निवासी मोहम्मद शाहिद राजा, रोहतास के अगरेर थाना के रुदना निवासी मोहम्मद अरमान एवं नगर थाना के शाहगंज निवासी मोहम्मद फैज हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।