नबीनगर: तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने हेतु राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण
राजद कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में गांवों का भ्रमण किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर गांधी मैदान औरंगाबाद में 23 फरवरी को पहुंचने का लोगों से आह्वान किया गया। इस मौके पर रामेश्वर कुमार रोशन अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।