नबीनगर: शिवराजपुर गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाने की पुलिस ने शिवराजपुर गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी मोहम्मद अजीम अंसारी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार को बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. बुधवार की अपराह्न 4 बजे न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.